फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man who entered a pond to take out a bullock cart died by drowning

Budaun News: बैलगाड़ी निकालने के लिए तालाब में घुसे युवक की डूबने से मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young man who entered a pond to take out a bullock cart died by drowning
अलापुर। थानाक्षेत्र के गांव चितौरा धनौरा में बैलगाड़ी को निकालने तालाब में घुसे युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अलापुर थानाक्षेत्र के गांव चितौरा धनौरा निवासी श्रीकृष्ण (18) पुत्र पप्पू खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को श्रीकृष्ण अपनी बैलगाड़ी में खाद लेकर खेत जा रहे थे। इसी बीच बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर गांव के तालाब में घुसकर पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें और दोनों बैल को बाहर निकाल लिया, लेकिन तालाब में बैलगाड़ी फंस गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे श्रीकृष्णा अपनी बैलगाड़ी निकालने तालाब में घुसे थे। वहां और भी लोग खड़े थे। श्रीकृष्ण को तालाब के गहराई का अंदाजा नहीं था। इससे वह जैसे ही तालाब के बीचोबीच आकर डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके डूबते ही ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, लेकिन उसे बचाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस को सूचना दी गई। इधर, परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई। रात साढ़े सात बजे युवक का शव बाहर निकाला गया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed