{"_id":"6797d8b4d2687984c1055d25","slug":"a-young-man-was-shot-in-a-land-dispute-report-filed-against-three-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133367-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन की रंजिश में युवक के गोली मारी, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन की रंजिश में युवक के गोली मारी, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर में जान से मारने के इरादे से एक युवक पर फायरिंग की गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव समरेर निवासी रंजीत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 26 जनवरी की सुबह करीब छह बजे उनका भाई उदयवीर शौच करने के लिए खेतीहर इलाके में जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव के ही प्रवेश, नन्हें और नीरज ने उनके भाई को अकेला पाकर घेर लिया। तीनों आरोपी बाइक पर सवार थे।
खेतीहर जमीन की रंजिश को लेकर तीनों आरोपियों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने भाई उदयवीर के ऊपर फायरिंग कर दी। सीधे हाथ में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर वह और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकले। घायल भाई को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जांच की। वहीं, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।