{"_id":"69ac809ab30fe8c9bb04aba8","slug":"a-young-man-was-beaten-with-sticks-and-rods-due-to-a-feud-seriously-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158729-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
गांव सहसपुर निवासी ओमपाल पुत्र लालमन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 29 जनवरी को गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित का कहना है कि 30 जनवरी को वह गंभीर हालत में थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका एक्स-रे भी कराया गया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद गांव के कुछ लोग समझौते का दबाव बनाते रहे, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद शनिवार को उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद