{"_id":"697e534d94c35254df015e67","slug":"a-young-man-was-arrested-with-10-liters-of-illegal-homemade-liquor-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156225-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मीरा सराय क्षेत्र से एक युवक को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उप-निरीक्षक चमन गिरि अपनी टीम के साथ वांछित अपराधियों और अवैध शराब की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान मीरा सराय चौराहा मस्जिद के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काशीराम कॉलोनी की तरफ से अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फर्नीचर की दुकान के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक पुत्र नेतराम, निवासी गिहार बस्ती, मीरा सराय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की केन बरामद हुई, जिसमें करीब 10 लीटर तीव्र गंध वाली कच्ची शराब भरी थी। शराब के संबंध में वैध लाइसेंस न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक महेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।