फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man trapped in a contract hospital dies

Budaun News: ठेके पर इलाज करने वाले अस्पताल के चक्कर में फंसे युवक की मौत

Thu, 21 May 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man trapped in a contract hospital dies
दातागंज। ठेका पर इलाज करने वाले एक अस्पताल के चक्कर में पड़कर क्षेत्र के एक ग्रामीण युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कांसपुर निवासी अमर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार कई दिनों से बीमार था। तमाम जगह दिखाने और परामर्श लेने के बाद भी उसकी बीमारी समझ में नहीं आ पा रही थी। लोगों के कहने पर उसके पिता ने उसे गारंटी लेकर बीमारी खत्म करने का दावा करने वाले बदायूं रोड पर चल रहे एक निजी अस्पताल में उसको दिखाया। रकम और ठेके पर ठीक करने का दावा किया गया, लेकिन उसकी हालत वहां और बिगड़ गई। मरणासन्न अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। हालांकि, कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed