फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man riding in a tempo died after being hit by a speeding truck.

Budaun News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार युवक की मौत

Sat, 13 Dec 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man riding in a tempo died after being hit by a speeding truck.
सिलहरी। शहर की ओर से आ रहे एक टेंपो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि टेंपो में बैठे लगभग छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसाझाग ज्यारत के पास हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो बदायूं की ओर से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार रजत गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता, निवासी दातागंज गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायल यात्री मामूली चोट लगने के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए। हादसे के समय टेंपो चालक सतर्कता दिखाते हुए टेंपो से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन सहित भाग निकला। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed