{"_id":"65c3f052e9c9b37dfa0436f9","slug":"a-young-man-returning-after-taking-medicine-after-inhaling-gas-fell-down-died-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113073-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दवा लेकर लौट रहा युवक गश खाकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दवा लेकर लौट रहा युवक गश खाकर गिरा, मौत
विज्ञापन
मृतक ताराचंद।
बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे पर गश खाकर गिरे ताराचंद (30) की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव गांव ले गए लेकिन बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंवरगांव निवासी ताराचंद पुत्र रामेश्वर कई दिनों से बीमार था। उसे सर्दी लगने से बुखार आया था। अब तक वह कस्बे के एक डॉक्टर से दवा ले रहा था। हालत में सुधार नहीं आया तो बुधवार सुबह चाचा के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने गया।
दोपहर में उसने दवा ली और एक खुराक वहीं खा ली और चाचा के साथ घर के लिए चल दिया। वे ई-रिक्शा से पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचे। वहां दोनों वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान युवक चौराहे पर गश खाकर गिर पड़ा। यह देखकर पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वह उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए। उन्होंने कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं।