फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man injured in a knife attack died, angry family members blocked six roads

Budaun News: चाकू के हमले में घायल युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम

Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a knife attack died, angry family members blocked six roads
युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम। संवाद
बदायूं। चार दिन पहले रात में चाकू के हमले से घायल हुए युवक की मंगलवार दोपहर बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर जाम लगा दिया। पुलिस पर हमले के मास्टरमाइंड मीट कारोबारी से सांठगांठ व दो आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा हंगामा के बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मोहल्ला खंडसारी निवासी सिलाई कारीगर बहार हुसैन एक अगस्त की रात घंटाघर इलाके से घर लौट रहे थे। इसी बीच खंडसारी के फराज उर्फ सलमान कुरैशी, अकरम, तारिक व शहबाजपुर के बाबा ने घंटाघर में हुसैन को घेरकर चाकू से हमला कर दिया। इससे हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, पुलिस ने बहार हुसैन के बहनोई मुज्जमिल की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस फराज व अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाहर हुसैन ने इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। वह भारी तादाद में छह सड़का रोड पर पहुंच गए। परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जाम लगने पर यातायात प्रभावित हो गया। जाम की सूचना पर सदर कोतवाल प्रवीण सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। गुस्साए लोगों का आक्रोश देख अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। बेकाबू भीड़ को देख पीएसी बल मौके पर बुलाया गया। सीओ सिटी ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शांत कराया। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला। जाम से करीब एक घंटे तक छह सड़का रोड का प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट कारोबारी है हमले का मास्टमाइंड, नहीं किया नामजद
बहार हुसैन के ममेरे भाई आकिल ने बताया कि हमलावरों ने उनके भाई पर चाकू से 56 वार किए थे। हमलावरों ने उनका पेट, सीना, हाथ, पैर, कमर समेत पूरी शरीर चाकू से गोदकर छलनी कर दिया था। हमले का मास्टरमाइंड शहर में मीट का सबसे बड़ा कारोबारी है। पुलिस और उसकी मिलीभगत है। इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस उसी के इशारे पर काम कर रही है। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक के पास चाकू दिखाया। जबकि दूसरे के पास चाकू नहीं दिखाया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ही चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम। संवाद

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम। संवाद

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम। संवाद

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने छह सड़का पर लगाया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed