फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died and three were injured in a tempo-bike collision

Budaun News: टेंपो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young man died and three were injured in a tempo-bike collision
दातागंज। टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा थाना क्षेत्र के गांव गनगोला के पास शुक्रवार 9.30 बजे हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुढरा ढका निवासी रजनेश (22) अपने दोस्त प्रदीप के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से मौसी के घर दातागंज के शिंभू नगला गया था। शुक्रवार को वह घर लौट रहा था कि दातागंज थाना क्षेत्र के गांव गनगोला के पास सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई, जिसमें रजनेश की मौत हो गई। वहीं प्रदीप घायल हो गया। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के ही गांव अंगदपुर निवासी शिवम और विकास भी घायल हो गए। रजनेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed