फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after falling while removing a loudspeaker from a tree.

Budaun News: लाउडस्पीकर पेड़ से उतारते समय गिरकर युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling while removing a loudspeaker from a tree.
कुंवरगांव। मंदिर पर लगे पीपल के पेड़ से लाउडस्पीकर उतारते समय 45 वर्षीय युवक नीचे आ गिरा। परिवार के लोग उसको जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी झंडू सिंह पूजा पाठ में अधिक ध्यान लगाते थे। शुक्रवार को गांव के मंदिर पर कीर्तन का आयोजन किया था। इसके लिए पीपल के पेड़ पर लाउडस्पीकर लगाया गया था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह लाउडस्पीकर उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौजूद लोगों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उनको गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed