{"_id":"67855249bc8eecc2c701ef00","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-family-dispute-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132671-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
कादरचौक। कादरचौक क्षेत्र के गांव मिढ़ौली मिर्जापुर में रविवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाया। युवक की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव मिढ़ौली मिर्जापुर निवासी महेंद्र (32) पुत्र मैकूलाल पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह दस जनवरी को दिल्ली से घर लौटा था। रविवार दोपहर किसी बात को लेकर उसका परिवार के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया।
परिजनों को लगा कि वह सोने चला गया है, लेकिन काफी देर तक जब उसकी हलचल महसूस नहीं हुई तो परिजनों ने बंद दरवाजे को खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिजनों को अनहोनी की आंशका हुई। कादरचौक पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बंद दरवाजे की किबाड़ को तोड़ा। अंदर का नजारा देखने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महेंद्र का शव कुंडे में फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ कादरचौक उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिवार का विवाद सामने आया है।