फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man coming to Manauna Dham died in an accident, four people including his wife and child were injured

Budaun News: मनौना धाम आ रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी बच्चे समेत चार घायल

Mon, 28 Jul 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man coming to Manauna Dham died in an accident, four people including his wife and child were injured
गोपाल। फाइल फोटो
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थानाक्षेत्र में गांव पेपल के पास रविवार सुबह 10 बजे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार संभल के युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटा और बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें भतीजे की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह सभी मनौना घाम आ रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

संभल जिले के चंदौसी थानाक्षेत्र के गांव चमरपुरा गोपाल (26) रविवार सुबह बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक पर पत्नी सुमन, आठ महीने का बेटा शिवांश, बेटी रितिका (3) और भतीजे अभि (7) साथ थे। वजीरगंज थानाक्षेत्र के पेपल गांव के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सिर में गंभीर चोट लगने से गोपाल की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने हुए थे। वहीं, भतीजा अभि गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पत्नी व बेटा और बेटी मामूली चोटिल हुए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर अभि को भर्ती कर लिया। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि गोपाल दो भाइयों में सबसे छोटे थे। वह प्लंबर का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से दो मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पत्नी सुमन के कंधों पर आ गई है। वजीरगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन का आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गोपाल। फाइल फोटो

गोपाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed