{"_id":"69bdac6048d50c44dd0b32e3","slug":"a-young-man-climbed-a-mobile-tower-and-was-brought-down-by-the-police-after-an-hour-and-a-half-badaun-news-c-123-1-bdn1036-159796-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उतारा
Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिलहरी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में उसे हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, रसूलपुर बिलहरी निवासी 30 वर्षीय ओमपाल पुत्र मूलचंद्र, जो दिहाड़ी मजदूर है वह खराब मौसम के चलते शुक्रवार को काम पर नहीं गया था। दोपहर करीब दो बजे उसने शराब का सेवन किया और उसके बाद गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
शुरुआत में ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाना शुरू किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बावजूद युवक टावर पर ही डटा रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे में था। उसने यह भी दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे 100 रुपये का लालच देकर टावर पर लगे झंडे को उतारने के लिए कहा था, लेकिन वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक युवक अत्यधिक नशे में है और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में उसके टावर पर चढ़ने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।