फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A worker changing a dilapidated line in Ushait died due to electric shock

Budaun News: उसहैत में जर्जर लाइन बदल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A worker changing a dilapidated line in Ushait died due to electric shock
उसहैत में बिजली के करंट से खंभे पर लटका मजदूर व मौके पर जुटे लोग। संवाद
उसहैत। खंभे पर चढ़कर जर्जर लाइन बदल रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर शटडाउन लेकर लाइन बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। काफी देर तक मजदूर का शव खंभे व तारों के बीच लटका रहा। बाद में विद्युत कर्मचारियों ने आपूर्ति को बंद कराकर मजदूर का शव उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उसहैत कस्बे में करीब एक माह से जर्जर एलटी लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। इसका ठेका आरडीएस प्राइवेट कंपनी पर है। सोमवार दोपहर एक बजे थाना क्षेत्र के गांव बछेली निवासी मजदूर पप्पू (25) पुत्र प्रकाश उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर दो में विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन को बदल रहे थे। इसके लिए कस्बा टाउन के विद्युत उपकेंद्र और सरेली एग्रीकल्चर फीडर से शटडाउन लिया गया था। बताते हैं कि मजदूर एक लाइन काट रहा था। वैसे ही सरेली एग्रीकल्चर फीडर से शटडाउन वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल होते ही मजदूर के शरीर में करंट दौड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। विद्युत निगम के अधिकारियोंं को सूचना दी गई। बिजली आपूर्ति बंद कराकर मजदूर का शव खंभे से उतरवाया गया। कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। यहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------




कस्बे में एलटी लाइन बदलने का काम चल रहा है। लाइन बदलने के लिए विद्युत उपकेंद्र टाउन से शटडाउन लिया गया था। मजदूर जिस खंभे पर चढ़ा था उस पर सरेली एग्रीकल्चर फीडर की भी लाइन गुजर रही थी। उस लाइन का शटडाउन नहीं लिया गया था। इसी वजह से यह घटना हो गई। इस घटना के जिम्मेदार कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी हैं। - विनोद, जेई विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed