फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman was murdered in Muzaria and her body was thrown in a field, rape suspected

बदायूं में महिला की हत्या: मिर्च के खेत में मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Dec 2024 12:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव मिर्च के खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A woman was murdered in Muzaria and her body was thrown in a field, rape suspected
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत में पड़ा मिला। खेत स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शक है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि महिला के शरीर पर चोट के जाहिरा निशान नहीं हैं। 

विज्ञापन


गांव नगला भिंड निवासी हरी सिंह रविवार सुबह खेत पर गए तो मिर्च के खेत में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सहसवान सीओ कर्मवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, जो खबर भेजे जाने तक नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पीलीभीत में पिता की हत्या: बेटे ने गुस्से में सिर पर मारी रॉड, पुलिस से बोला, रोज-रोज के झगड़े से था परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

 

Trending Videos

खेत में ही की गई महिला की हत्या 
घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिस मिर्च के खेत में महिला का शव मिला है वहीं पर महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की गई है। महिला के हाथ में मिट्टी लगी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना के समय महिला ने हाथ जमीन पर मारे होंगे, जिस कारण वहां हल्का गड्ढा हो गया है। महिला के हाथ पर मिट्टी भी लगी हुई है। 

दूसरे जिले की भी हो सकती है महिला 
पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला दूसरे जिले की भी हो सकती है। क्योंकि जिले के किसी भी थाने में किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है। अगर वह आसपास की होती तो परिजन पुलिस तक जरूर पहुंचते। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि महिला दूसरे जनपद की है और शव यहां लाकर फेंका गया है।

सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। अभी शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed