फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman returning from meeting her husband in jail was raped.

Budaun News: पति से जेल में मिलाई कर लौट रही महिला से दुष्कर्म

Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from meeting her husband in jail was raped.
बिल्सी। जेल में बंद पति से मिलाई कर लौट रही महिला के साथ युवक ने नौ अक्तूबर शाम आठ बजे रास्ते में एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुल्तान निवासी सदरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके पति कई महीनों से जेल में बंद हैं। नौ अक्तूबर को उसने मिलाई की। मिलाई करने के बाद वह शाम करीब आठ बजे घर लौट रही थी कि धनौली और सदरपुर के पास युवक सुल्तान मिल गया। वह उसे खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। धमकी दी कि अगर उसकी कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। शोर मचाने पर राहगीर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर है महिला का पति
महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है। वह जेल में बंद है। महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली ही रहती है। आरोप है कि युवक पहले भी कई बार महिला के साथ छेड़खानी कर चुका है। इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज की गई। अब दुष्कर्म की धारा में आरोपी पर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed