फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman in jail is making cloth bags... getting relief from depression

Budaun News: कपड़े के थैले बना रहीं जेल में बंद महिला... अवसाद से मिल रही मुक्ति

Sat, 05 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A woman in jail is making cloth bags... getting relief from depression
जिला कारागार में महिला बंदियों ने बनाए कपडे़ के थैले। स्रोत-जेल प्रशासन
बदायूं। जेल में महिला बंदियों को भी आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से इन महिलाओं को जरी का प्रशिक्षण दिलाया गया है। साथ ही पकड़े के थैले बनाने का काम भी सिखाया गया है। यह महिलाएं सिलाई, कढ़ाई आदि सीख कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इससे उन्हें अवसाद से मुक्ति मिल रही है।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध महिला बंदी अब आत्मनिर्भर की राह पर बढ़ रही हैं। जेल में बंद 40 महिलाओं को जरी और कपड़े के थैले बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वह थैले बना रही हैं। जिला जेल में 993 कैदी और बंदी हैं। इनमें करीब 47 महिलाएं हैं। पुरुषों को कौशल विकास मिशन के तहत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबरिंग जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेलर रणंजय सिंह व अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनको प्रशिक्षण दिलाया गया। अब वह कपड़े के थैले बना रही हैं। जेल से छूटने के बाद ये महिलाएं थैले बनाकर रोजगार शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

----
लोक अदालत में लगी प्रदर्शनी में हुई सराहना
जेल में महिला बंदियों ने कपड़े के थैले बनाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रदर्शनी लगाई थी। इसमें बंदियों के थैलों की सराहना की गई। बंदियों का हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोट
- महिलाएं कपड़े के थैले बना रही हैं। इससे पहले उन्होंने जरी का काम सीखा है। इस तरह से यह महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही जेल में अवसाद से मुक्त होकर रह रहीं हैं। इनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। - रणंजय सिंह, जेलर, जिला कारागार बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed