फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman hit by a speeding bike died during treatment.

Budaun News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A woman hit by a speeding bike died during treatment.
कल्लू का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
उझानी। दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रात करीब आठ बजे की है। पुलिस ने बाइक सवार की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी प्रेमवती (42) पत्नी नरोत्तम घर जाने के लिए सड़क पार रहीं थीं। उसी दौरान पीछे से बाइक की टक्कर लगते ही वह गिर पड़ीं। बाइक उनके ऊपर से निकल गई। हादसे के बाद जुटे लोगों ने प्रेमवती को लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रात में करीब दो बजे प्रेमवती की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह उनका शव कब्जे में ले लिया। मृतका के साढ़ू जुगेंद्र ने बताया कि बाइक चालक का पता चल गया है। शव का अंतिम संस्कार करके रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि बाइक सवार के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत



- गांव घोषली मोहकमपुर के पास हुआ हादसा



- शव घर पहुंचा तो मच गया कोहराम



संवाद न्यूज एजेंसी



जरीफनगर। बाइक सवार तीन लोगों को शुक्रवार की शाम ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीतपाल (24) पुत्र रामसेवक की मौत हो गई, जबकि उनके साथी नेकसे व वीरपाल घायल हो गए। हादसा संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव घोषली मोहकमपुर के पास हुआ। घायलों का उपचार चल रहा है। शनिवार को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।



जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियाबैन निवासी जीतपाल अपने साथी नेकसे व संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव घोषली मोहकम निवासी प्रेमवीर के साथ बाइक से मोहकम पुर जा रहे थे। शुक्रवार रात आठ बजे घोषली मोहकम के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।



हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जीतपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नेकसे एवं प्रेमवीर को प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






नशे में छत से गिरा अधेड़, सिर में चोट लगने से तोड़ा दम



बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन में शुक्रवार की रात शराब के नशे में एक व्यक्ति अपनी घर की छत से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।



मोहल्ला संख्या तीन निवासी रमाशंकर उर्फ कल्लू (55) पुत्र सूरजपाल शुक्रवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह अपनी छत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे वह नशे में उठा तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। कुछ ही देर बाद घर पर ही उसने दम तोड़ दिया।




बताते हैं कि कल्लू आर्य समाज मंदिर के पास कपड़ों पर प्रेस करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उसके निधन पर भाजपा नेता दीपक गुप्ता, सभासद प्रदीप कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, मास्टर इल्यास हुसैन आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed