फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman from Kasganj was duped in the name of checking.

Budaun News: कासगंज की महिला से चेकिंग के नाम पर ठगी

Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A woman from Kasganj was duped in the name of checking.
बदायूं। कछला मुख्य चौराहे पर रविवार को वाहन का इंतजार कर रही कासगंज की महिला से पुलिसकर्मी बता चेकिंग का झांसा देकर दो ठगों ने सोने के कुंडल और पैंडिल उतरवा लिया। इसके बाद वह चंपत हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के नहर बरसुआ गांव निवासी कमला देवी पत्नी नरेशपाल दावत में शामिल होने के लिए अढ़ौली गांव जा रहीं थीं। वह कछला चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस से जुड़े चेकिंग कर्मी बताते हुए गहनों की जांच करने की बात कही। चेकिंग के बहाने ठगों ने महिला के सोने के कुंडल और सोने का पैंडिल उतरवाकर उन्हें एक लिफाफा देते हुए कहा कि इसे संभालकर बैग में रख लें, बाद में निकाल लेना।
विज्ञापन

महिला ने बिना शक किए उनकी बात मान ली। कुछ देर इंतजार के बाद जब किसी प्रकार की चेकिंग नहीं हुई तो महिला ने बैग से लिफाफा निकालकर देखा। रूमाल में बंधे लिफाफे को खोलने पर उसमें कागज की रद्दी निकली। तभी उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ठग भाग चुके थे। पुलिसकर्मियों ने महिला को चौकी ले जाकर तहरीर ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed