फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A villager from Dataganj area who had come to his brother-in-law's village died under suspicious circumstances.

Budaun News: समधी के गांव आए दातागंज क्षेत्र के ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 18 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 18 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A villager from Dataganj area who had come to his brother-in-law's village died under suspicious circumstances.
प्रताप। फाइल फोटो
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव उरैना में भतीजी की शादी का कार्ड देने आए दातागंज क्षेत्र के एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने उसकी मौत का कारण सांड़ का हमला बताया है। वहीं, अधिकतर लोग छत से गिरने से मौत होने का बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाने और प्रकरण की जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कड़ेका निवासी प्रताप (45) पुत्र बनवारी लाल शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी समधी गंगाराम पाल के यहां आए थे। बताते हैं कि यहां उनकी भतीजी की शादी हुई है। दूसरी भतीजी की शादी 21 मई को होने वाली है। उसी का निमंत्रण कार्ड देने आए थे। सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि वह छत से गिरे थे, लेकिन मुआवजा मिल जाए, इसलिए उन्होंने मौत को दूसरा रूप दिया। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में सांड़ का हमला बताया है। पोस्टमाॅर्टम पर आए उनके रिश्तेदार और गांव के प्रधान भी मौत का कारण सांड़ का हमला बता रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन प्रताप को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां उसको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उन्होंने सांड़ के हमले से मौत बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराया। कोतवाल सुरेंद्र सिंह कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो सकेगी। चर्चाओं को लेकर भी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed