फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A two-kilometer four-lane road will be built for the Kakora fair.

Budaun News: ककोड़ा मेले के लिए बनेगा दो किलोमीटर का फोरलेन मार्ग

Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A two-kilometer four-lane road will be built for the Kakora fair.
ककोड़ा मेले में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद
कादरचौक। ककोड़ा की तैयारी के लिए प्रशासन ने कादरचौक-गंजडुंवारा मार्ग से लेकर मेला क्षेत्र तक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में दो किलोमीटर लंबा फोरलेन कच्चा मार्ग तैयार किया गया है। यह मार्ग कादरचौक से मेला क्षेत्र तक जाएगा।
विज्ञापन

मेले में 1100 मीटर लंबी वीआईपी रोड बनाई जा रही है, जो कुर्मियान से होकर निकलेगी। कोतवाली से 200 मीटर पहले बरेली रोड तैयार किया जा रहा है, जो खैराती चौक होते हुए गंगा तट तक पहुंचेगा। गंगा किनारे 1200 मीटर लंबी सड़क माननीय कैंप से डीएम कैंप तक बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मीना बाजार और हलवाई बाजार की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। जिला पंचायत कैंप के पीछे स्टेडियम निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, जबकि सांस्कृतिक पंडाल और प्रदर्शनी जिला पंचायत के सामने लगाई जाएगी।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कई काम अभी अधूरे
मेले की तैयारी के कई कार्य अभी अधूरे हैं। कासगंज से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 500 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी सड़क अभी मुख्य पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाई है। इसी तरह बरेली बाईपास और कादरवाड़ी आपातकालीन 9 मीटर चौड़ी सड़क का काम भी शुरू नहीं हो सका है। यह सभी सड़कें पहले छह मीटर की थीं, जिनकी चौड़ाई इस वर्ष बढ़ाई गई है।


----------------------------
किसानों की परेशानी, समय से पहले काटना पड़ा गन्ना
मेले में निर्माण कार्य के चलते किसानों को गन्ने की फसल समय से पहले काटनी पड़ रही है। किसान राजीव ने बताया कि कोल्हू अभी चालू नहीं हुए हैं, इसलिए व्यापारी गन्ना नहीं खरीद रहे। भदरौल क्षेत्र में एक कोल्हू वाला गन्ना स्टॉक कर रहा है और सस्ता खरीद रहा है।
----------------------------
मेले से ग्रामीणों को रोजगार
मेला क्षेत्र में सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। करीब 100 मजदूर कच्ची बनाने में लगे हैं। सड़क निर्माण में प्रयुक्त पतेल की आपूर्ति ग्रामीण कर रहे हैं। ट्रैक्टर या डनलप से पतेल लाकर ठेकेदारों को बेचा जा रहा है। एक डनलप पतेल 400 से 500 रुपये में बिकती है। कई लोग दिन भर में चार से पांच डनलप बेच रहे हैं।

ककोड़ा मेले में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

ककोड़ा मेले में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

ककोड़ा मेले में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

ककोड़ा मेले में चल रहा सड़क बनाने का काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed