{"_id":"68643c484e5df63aff0fda1a","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-corn-fell-into-a-drain-near-the-railway-gate-badaun-news-c-123-1-sbly1035-142190-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेल फाटक के पास नाले में गिरी मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेल फाटक के पास नाले में गिरी मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली
विज्ञापन
उझानी में अढौली फाटक के पास नाले में पड़ी मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्राॅली। संवाद
उझानी। अढ़ौली रेल फाटक के पास मंगलवार दोपहर मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलट गई। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से चालक कूद गया। अन्यथा वह भी नाले में गिर जाता।
रैक प्वाइंट पर जाने से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली की कादरचौक रोड स्थित धर्मकांटे पर तौल होनी थी। उसी दौरान सामने से बाइक सवार के आ जाने पर बदायूं निवासी चालक मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली का नियंत्रण खो बैठा। चालक ने नाले वाली साइड में ट्रैक्टर बढ़ाया, तभी सड़क धंसी होने से ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर से कूद जाने की वजह से चालक की जान बच गई।
बाइक सवार भी बाल- बाल बच गया। तीन दिन पहले इसी नाले में ईंटों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई थी। बाइक और ई- रिक्शा तो कई बार नाले में गिर चुके हैं। इसके बाद भी नाले की दीवार ऊंची नहीं कराई गई है। खासकर रात के समय नाला सड़क किनारे नजर नहीं आता। गल्ला व्यापारी अमित मित्तल ने बताया कि नाला नगर पालिका का है। पालिका को उसे ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कादरचौक रोड पर दो घंटे तक रहा जाम
मंगलवार को अढ़ौली फाटक से गांव फतेहपुर तक मक्का लदे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों ने कादरचौक रोड की एक लेन पूरी तरह घेर ली है। इससे दोपहर से अपराह्न तक दो- तीन बार जाम लगा। एक की लेन से आवाजाही की वजह से बाइक और ई- रिक्शा सवार लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। नरऊ मोड़ पर सबसे ज्यादा देर तक जाम लगा रहा। रेलवे के रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी लोडिंग के दौरान करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में जाम लगा रहा।