फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A three-year-old boy died after drowning in a pond at his maternal grandparents' home.

Budaun News: ननिहाल में आए तीन साल के बालक की तालाब में डूबकर मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old boy died after drowning in a pond at his maternal grandparents' home.
बच्चे की मौत के बाद गमगीन बैठे परिवार के लोग । संवाद
बदायूं। मां के साथ ननिहाल आए तीन साल के बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव जरगवां के रहने वाले विकेश की पत्नी कंचन अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर अपने मायके में बृहस्पतिवार को आईं थीं। उनके साथ तीन साल का बेटा लव भी था। पिता ने बताया कि ससुराल में शादी समारोह था। पत्नी बेटे के साथ आई थी। शुक्रवार को बेटा बच्चों के साथ अपनी ननिहाल में तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। जब तक परिवार व गांव के लोगों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी परिवार के लोग डॉक्टर के पास ले जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

कोट,
तालाब में डूबने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा अपनी ननिहाल में आया था। केके तिवारी, सीओ दातागंज

बच्चे की मौत के बाद गमगीन बैठे परिवार के लोग । संवाद

बच्चे की मौत के बाद गमगीन बैठे परिवार के लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed