Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A tent city begins to take shape at the Kakoda fair.

Budaun News: ककोड़ा मेले में बसने लगी तंबुओं की नगरी

Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A tent city begins to take shape at the Kakoda fair.
बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद
कादरचौक। ककोड़ा मेले में धीरे-धीरे तंबुओं की नगरी बसने लगी है। मेला स्थल पर टेंट लगाने और रोशनी की व्यवस्था करने का काम भी शुरू हो चुका है। कल्पवासियों के पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है। कई लोग अपने साधनों से पहुंचकर अपने-अपने आवंटित प्लॉटों का घेराव करने लगे हैं।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में जिला पंचायत की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में टेंट और प्रकाश व्यवस्था लगाने का काम कराया जा रहा है। बिजली के खंभों और रोशनी की व्यवस्था के साथ धीरे-धीरे मेले का स्वरूप बढ़ रहा है। मेला क्षेत्र में पहली चाय की दुकान लगने से दुकानदारों की गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में दुकानों, तंबुओं और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ मेला क्षेत्र में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। 24 नवंबर को मुख्य स्नान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अब गंगा तट पर धीरे-धीरे मिनी कुंभ की तस्वीर उभरने लगी है।
विज्ञापन


मेला ककोड़ा से गनियाई तक गंगा की धारा का किया निरीक्षण
कादरचौक। मेला ककोड़ा में गंगा की उपधारा में घटते जलस्तर को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने मेला स्थल से गनियाई तक गंगा की उपधारा का निरीक्षण कर जल की स्थिति परखी। अधिकारियों ने कई स्थानों पर जल की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य स्नान के दौरान श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को स्नान के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। जलस्तर कम होने से स्नान घाट पर पानी की उपलब्धता अब भी चुनौती बनी हुई है। अधिकारियों ने जिला पंचायत को उपधारा में जल बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में जिला पंचायत के इंजीनियर पवन कुमार गोयल भी साथ रहे। संवाद

मुख्यमंत्री योगी को भेजा ककोड़ा मेले के राजकीय उद्घाटन का न्योता
कादरचौक। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा को राजकीय मेला घोषित कराने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्घाटन कराने की मांग तेज हो गई है। ककोड़ा देवी मंदिर के महंत बाबा नन्हेदास ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 22 नवंबर को गंगा तट पर मेले का राजकीय उद्घाटन कराने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन को नई पहचान मिलेगी। महंत ने बताया कि वह प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री को आमंत्रण भेजते हैं। अब श्रद्धालुओं को शासन के निर्णय का इंतजार है। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं के ककोड़ा मेला में बिजली के खंभे लगाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed