{"_id":"6af606dede2784980005ba18","slug":"the-municipality-failed-to-make-necessary-arrangements-despite-lagging-in-cleanliness-rankings-badaun-news-c-123-1-ba11032-177492-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर भी पालिका ने नहीं किए जरूरी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर भी पालिका ने नहीं किए जरूरी इंतजाम
विज्ञापन
मुकेश साहू, वार्ड नंबर 15
बदायूं। स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद भी नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं कर सकी है। पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग में बदायूं नगर पालिका को 412वीं रैंक मिली थी। उम्मीद थी कि शहर में कूड़ा निस्तारण और सीवरेज प्रबंधन की व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, बावजूद इसके सालभर बीतने के बाद भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण नहीं कराया जा सका।
पिछले साल खराब रैंकिंग आने के बाद नगर पालिका ने घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर जोर दिया। इसके लिए 29 ई-रिक्शा बढ़ाए गए, ताकि मोहल्लों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्र किया जा सके। कूड़ा एकत्र होने के बाद उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण भी जरूरी है। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जरूरत है, लेकिन शहर में इसका निर्माण नहीं हो सका है। हालांकि एमआरएफ सेंटर के माध्यम से कूड़ा निस्तारण की कुछ भरपाई की जा रही है।
वहीं, दातागंज नगर पालिका परिषद में 445 से अधिक रैंक आई थी। इस बार रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई। 74 थे, 86 कर्मचारी हो गए। चेयरमैन नैना गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में उछाल लाने के लिए काफी काम कराए गए। इस बार बेहतर रैंकिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- नगर पालिका बदायूं में उपलब्ध संसाधन -- -- --
सफाई कर्मचारी-451
-ट्रैक्टर-ट्रॉली-27
-मिनी टिपर-15
-ई-रिक्शा-58
-जेसीबी-दो
-चैन एक्टिवेटर-दो
-लोडर-दो
-कंपैक्टर-दो
-- -- -- -सभासदों ने रखी अपनी-अपनी बात -- -- -
सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। किसी भी वार्ड के लोग कोई शिकायत करते हैं तो उसका निस्तारण करने के साथ-साथ फीडबैक भी लिया जाए। इससे जनता का जुड़ाव बढ़ेगा। -मुकेश साहू, वार्ड नंबर-15
शहर में साफ-सफाई में सुधार की गुंजाइश है। नालों की सफाई सही से नहीं हो पाती है। इसका सुपरविजन ठीक से किया जाएगा, ताकि नालाें पर कब्जा न हो पाए। वहीं, सफाई की भी मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से होनी चाहिए। -मोहित सक्सेना, वार्ड नंबर-18
शहर में सफाई पहले से बेहतर है। सड़कों की वजह से दिक्कत होती है। उनमें सुधार की जरूरत है। इससे शहर को सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, लालपुल से पथिक चौक तक साइड पटरी दोबारा बनाई जाए। -पंकज शर्मा, वार्ड नंबर- 26
पहले शहर में गंदगी के ढेर लगे रहते थे, वो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। सड़कों पर दिन में दो बार सफाई हो रही है, लेकिन शहर की गलियों में सफाई कर्मचारी शेड्यूल के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं।
-श्याम साहू, वार्ड नंबर- 13
दो सॉलिड वेस्ट प्लांट में एक संचालित
उझानी नगर पालिका की पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग 257 थी। यहां सफाई व्यवस्था के लिए 185 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। पिछले साल के मुकाबले 15 कर्मचारी अधिक लगाए गए हैं। नगर में दो सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं, एक में कूड़ा निस्तारण हो रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है। स्वच्छता पर सालाना करीब 43 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। ईओ मणिजी सैनी ने बताया कि नगर के 10 वार्डों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है। संवाद
सॉलिड वेस्ट प्लांट चालू, एसटीपी नहीं
बिल्सी नगर पालिका की पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग 400 थी। 120 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। नगर में एक सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट संचालित है। हालांकि यहां भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है। स्वच्छता पर सालाना करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले जल निवासी को तीन नालों का निर्माण कराया गया है।
-- -
प्लांट बना, लेकिन शुरू नहीं हो सका
ककराला नगर पालिका की पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग 652 आई। स्वच्छता के इंतजामों में खास बदलाव नहीं हुआ। पिछले साल के मुकाबले 15 से अधिक कर्मचारी लगाए हैं। एक सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट अभी शुरू नहीं हुआ है। एसटीपी नहीं है। ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि वार्डों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र कराया जा रहा है।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है
बिसौली। नगर पालिका परिषद ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को संसाधनों में इजाफा किया है। 150 कर्मचारी हैं। नगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा नहीं है। इस वर्ष पांच नए ई-रिक्शा खरीदे। ईओ रवि यादव ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर करने को संसाधनों को बढ़ाया गया है। संवाद
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सुबह और शाम दो शिफ्ट में सफाई कराई जा रही है, ताकि सड़कों पर कूड़ा नजर न आए। इसके लिए घर-घर कूड़ा उठाने के लिए 29 ई-रिक्शा लगाए थे। अब इनको दोगुना कर दिया गया है। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ बदायूं