Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A temporary bus stand will be set up at the Kakoda fair.

Budaun News: ककोड़ा मेले में बनेगा अस्थायी बस अड्डा

Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A temporary bus stand will be set up at the Kakoda fair.
बदायूं। ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राइवेट और रोडवेज बसों के लिए अस्थायी बस अड्डा बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, मेले के दौरान करीब 100 प्राइवेट बसें और करीब 50 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। अस्थायी बस अड्डे पर बसों के ठहरने, श्रद्धालुओं के बैठने और जानकारी के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

प्राइवेट बस यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पहले ककोड़ा मेला के लिए चार-पांच दिन तक बसें संचालित की जाती थीं। अब स्थिति बदल गई है। बताया कि अब मुख्य स्नान के दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को आने-जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं डिपो के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अभी मेले के लिए बसों का निर्धारण नहीं किया गया है। फिर भी 50 के आसपास बसें विभिन्न मार्गों से ककोड़ा मेला स्थल के लिए संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या और रूटों की मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed