{"_id":"69011afeceea54cce80a959b","slug":"a-teenager-sleeping-at-home-was-molested-a-report-was-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-149806-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीसरी बेटी होने पर बदला परिजनों का रवैया, बाल काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीसरी बेटी होने पर बदला परिजनों का रवैया, बाल काटने का आरोप
विज्ञापन
उझानी। तीसरी बेटी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के सिर के बाल काट डाले। पीड़िता ने पुलिस कर्मी ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला गौतमपुरी मोहल्ले का है। विवाहिता प्रवेश पत्नी मुकुल प्रिय की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार के लोगों में पति समेत अन्य सदस्य उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे हैं। छह महीने पहले तीसरी बेटी हुई तो परिवार के लोगों का रवैया उसके प्रति एकदम बदल गया।
आरोप है कि मारपीट के बाद पति ने उसने सिर के बाल काट दिए। ससुराल वाले उसे बेटा नहीं होने का ताना देते हैं। दो दिन पहले बरेली में मीरगंज क्षेत्र के गांव नगरिया सादात निवासी उसके भाई धीर सिंह उसे बुलाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। प्रवेश ने पति मुकुल प्रिय, देवर अंकुल, सास प्रेमवती और ससुर प्रेमशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ससुर पुलिस कर्मी है।