फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A state-of-the-art roadways bus stand will soon be built in the city.

Budaun News: शहर में जल्द बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा

Fri, 03 Apr 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art roadways bus stand will soon be built in the city.
शहर में जर्जर हालत में बस स्टेशन। संवाद
बदायूं। शहर के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में चल रहे रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। दस करोड़ की धनराशि स्वीकृत होते ही आधुनिक और सुविधाओं से युक्त रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बस अड्डे का निर्माण पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत किया जाएगा। इस मॉडल के अंतर्गत सरकारी और निजी क्षेत्र की सहभागिता से एक ऐसा आधुनिक परिवहन केंद्र तैयार किया जाएगा, जो वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर विकसित होगा।
विज्ञापन

नए बस अड्डे की खास बात यह होगी कि यहां यात्रियों को एक ही परिसर में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित और डिजिटल टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल होंगे। इसके साथ ही परिसर में शॉपिंग मॉल और विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुएं आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन से लगभग 10 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डे के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि इसी तर्ज पर जनपद के बिसौली और सहसवान क्षेत्रों में भी रोडवेज बस अड्डों के विकास की योजना पर काम किया जा रहा है। यदि ये योजनाएं भी साकार होती हैं, तो पूरे जिले में परिवहन सुविधाओं का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो जाएगा।


परिवहन मंत्री से मिलकर एमएलसी ने की थी मांग
शहर में रोडवेज बस स्टेशन बनाने के लिए एमएलसी वागीश पाठक ने बीते दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर पत्र सौंपा था। शहर व बिसौली में बस स्टेशन बनाने की मांग की थी। इसके बाद शासन स्तर से अब यह मंजूरी मिली है। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी बस स्टेशन बनवाने के लिए शासन स्तर पर लगातार पैरवी कर रहे थे।

शहर में पीपीपी मॉडल से बस स्टेशन का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed