फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A soldier allegedly sexually assaulted a young woman on the pretext of marriage, according to a report.

Budaun News: शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट

Thu, 19 Feb 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A soldier allegedly sexually assaulted a young woman on the pretext of marriage, according to a report.
बिसौली। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दूसरी शादी की तैयारी की भनक लगने पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सेना का जवान है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में वह जीएनएम का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिसौली क्षेत्र के गांव पिंडारा निवासी कुलदीप यादव से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी उसके परिवार के संपर्क में भी था।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जब भी वह विवाह की बात करती थी, आरोपी टालमटोल करने लगता था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि अपनी दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल बिसौली राजेंद्र सिंह पुंडरीक का कहना है कि आरोपी इस समय सेना में बतौर जवान के रूप में कार्य कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed