फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A short circuit in a moving bus caused panic, passengers jumped out and ran away

Budaun News: चलती बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरातफरी, कूदकर भागे यात्री

Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A short circuit in a moving bus caused panic, passengers jumped out and ran away
बदायूं डिपो अनुबंधित रोडवेज बस। संवाद
वजीरगंज। वजीरगंज कस्बे में बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चंदौसी से बदायूं आ रही अनुबंधित बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। बस में बैठे यात्री धुएं और चिंगारी उठते ही दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों व पिछले दरवाजे से कूदकर भागने लगे। करीब 10 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की अनुबंधित बस यूपी 27 टी 8475 में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। कस्बा वजीरगंज पहुंचने से पहले ही अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी और धुआं उठने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत बस को रोककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दहशत में कई यात्री खिड़कियों और पिछले के दरवाजे से कूद गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद बस को कस्बा वजीरगंज हाईवे पर खड़ा कर दिया गया। यात्रियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन साथ ही रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल भी खड़े कर दिए। लोगों का कहना है कि नियमित तकनीकी जांच न होने के कारण यात्रियों की जान संकट में पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed