फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report was filed against the tractor driver, the body was handed over to the family after postmortem

Budaun News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Sat, 26 Jul 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the tractor driver, the body was handed over to the family after postmortem
उझानी। कांवड़िया अंकित की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंकित का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी कांवड़िया अंकित की जिस ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से मौत हुई है, उसे बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दावीखेड़ा निवासी लल्ला बाबू पुत्र मोहनलाल चला रहा था। अंकित के पिता नरेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चालक लल्ला बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनाक्रम को लेकर जांच भी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------

आग बुझाने को बदायूं, सहसवान से भी बुलाई दमकल
ट्रैक्टर- ट्रॉली को फूंके जाने पर पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले कछला प्वाइंट पर मौजूद दमकल बुला ली। इसके बाद बदायूं और सहसवान से भी दमकल बुलाई गई। चार दमकलों के अलावा बाइकों के अग्निशमन यंत्रों का भी आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब डेढ़ घंटा लगा। इस दौरान कांवड़ियों के अन्य वाहनों को मौके से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोके रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

हालात बेकाबू देख कई थानों की फोर्स बुलाई
कांवड़ियों की भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को बंधनमुक्त नहीं किया तो अफसरों के जरिये आसपास के थाने सिविल लाइंस, मुजरिया और कादरचौक के प्रभारियों के अलावा पीएसी को भी बुला लिया गया। पीएसी के पहुंचने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया था। वह तो गनीमत रही जो हादसा कांवड़ियों के वाहन से ही हुआ। हादसा अगर रोडवेज बस या फिर ट्रक से होता तो अन्य इलाकों के कांवड़ियों का भी गुस्सा फूट पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed