फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report of molestation was filed after a threat of self-immolation

Budaun News: आत्मदाह की धमकी पर दर्ज की छेड़खानी की रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A report of molestation was filed after a threat of self-immolation
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के एक वार्ड में महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व उसके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित महिला के आत्मदाह की धमकी देने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे की एक महिला के साथ 27 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे छेड़खानी की घटना हुई थी। महिला का आरोप है कि वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच सुमित पुत्र संजय शर्मा ने उनके साथ अश्लील बातें करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी के परिवार के शिवम शर्मा उर्फ सोनू, अमित पुत्र संजय शर्मा, नीतू शर्मा पत्नी संजय शर्मा, बविता शर्मा पत्नी राकेश शर्मा महिला के घर पर आ धमके।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पीड़िता का बेटा पहुंचा। जहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने आरोपियों से महिला व उनके बेटे को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने आत्मदाह करने की धमकी दी। महिला की धमकी के बाद बैकफुट पर पहुंची पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। वजीरगंज थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed