{"_id":"688d22fedd40f250fc072b1a","slug":"a-report-has-been-filed-against-pradhan-and-three-others-for-gangraping-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144322-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग पुलिस ने निकाह का झांसा देकर मौसमपुर गांव के प्रधान व सगे भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना में बताया कि उसके घर के पड़ोस में अस्पताल है। वहां तीन साल पहले उसकी मुलाकात मौसमपुर के तालिब से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। तालिब ने निकाह का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती वह टाल देता था। इस दाैरान कई बार उसके साथ संबंध बनाए।
इस बीच तालिब के भाई खालिद ने उसके संबंध को उजागर करने की धमकी दी और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है 25 जुलाई की रात नौ बजे तालिब व खालिद उसे निकाह का झांसा देकर अपने दोस्त ग्राम प्रधान शफीक के घर ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों के आगे वह अकेली बेबस हो गई।
विज्ञापन
26 जुलाई की तड़के आरोपी उसे बेहोशी की हालत में रास्ते में छोड़ दिया। मूसाझाग एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।