फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A rat was found in the paneer ki sabzi, when the team arrived to investigate, the Dhaba was closed

Budaun News: पनीर की सब्जी में मिला था चूहा, जांच करने पहुंची टीम तो ढाबा बंद

Tue, 02 Sep 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A rat was found in the paneer ki sabzi, when the team arrived to investigate, the Dhaba was closed
बिल्सी में ​स्थित मुस्कान ढाबा। संवाद
बिल्सी। पनीर की सब्जी में चूहा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को टीम जांच करने पहुंची तो ढाबा बंद मिला। इसलिए वह टीम खाद्य पदार्थों का सैंपल भी नहीं ले सकी है। यह मामला कुछ दिन पुराना है।
विज्ञापन

नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर गल्ला मंडी के पास स्थित मुस्कान ढाबा पर कुछ दिन पहले नगर निवासी व्यापारी निशांत माहेश्वरी अपने दोस्त के साथ खाना खाने गए थे। खाने के अंतिम चरण में उसकी पनीर की प्लेट में चूहा निकलने पर हड़कंप मच गया। व्यापारी ने वीडियो बना लिया और ढाबा पर शोर मचाने लगा। बाद में इसकी कोतवाली से पुलिस से शिकायत भी की। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा लिया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में सक्रिय हो गया। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव के नेतृत्व में वहां टीम पहुंची लेकिन ढाबा बंद पाया गया। इससे टीम लौट गई। सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि खाने में चूहा निकलने का मामले में गंभीर है। उक्त प्रकरण में जांच कर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed