फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A procession of Kanwadis... danced on the highway with artists on DJ

Budaun News: कांवड़ियों का रेला... डीजे पर कलाकारों संग हाईवे पर थिरके

Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
A procession of Kanwadis... danced on the highway with artists on DJ
बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद
उझानी/ कछला। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक से पहले रविवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले गूंजता रहा। डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों की संख्या भी कम नहीं रही। कलाकारों संग थिरकते कांवड़ियों को देखने के लिए सड़क किनारे इलाके के लोग भी नजर आए।
विज्ञापन

रविवार शाम तक पड़ोसी जिलों में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और कासगंज की टोलियों की संख्या सर्वाधिक रही। इसके बाद जिले के कांवड़ियों की बाइक सवार टोलियों ने देर शाम से रफ्तार पकड़ी तो रात में भी हाईवे पर भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही गंगाघाट पर पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिछले दो रविवार के मुकाबले इस बार कांवड़ियों की टाेलियों के वाहनों में अधिकतर पर डीजे साउंड सिस्टम लगा नजर आया। डीजे के शोर में कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरू की रुनझुन दब गई। भोले के भजनों पर कलाकारों संग थिरकते कांवड़ियों में गजब का जोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के कुतुबखाना इलाके के कांवड़ियों की टोली में शामिल शिवभक्त चंदन ने बताया कि वह सोमवार सुबह में बाबा अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। चंदन की टोली ने कांवड़ भी बहुत सुंदर सजाई थी। पीलीभीत जिले की भी 50 से अधिक टोलियां गंगा घाट से कांवड़ पूजन के बाद रवाना हुईं। इसके अलावा डाक कांवड़ भी हाईवे से होकर शिव मंदिरों की ओर रफ्तार पकड़ती गई। पैदल निकले कांवड़ियों में बिनावर निवासी संदीप ने बताया कि तीसरी साल लगातार उनकी टोली ने सोमवार को जलाभिषेक करने का संकल्प लिया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा में पैदल निकले कांवड़ियों की संख्या पूर्वाह्न 11 बजे तक अधिक रही।


पटना देवकली में जलाभिषेक करेंगे बाल कांवड़िया
कछला से कांवड़ लेकर निकले उसहैत क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी कांवड़ियों की टोली में आठ साल के हिमांशु राजपूत और सात वर्षीय ह्रदेश की आस्था में उनकी उम्र भी आड़े नहीं आई। दोनों बच्चे अपने गांव की टोली के साथ निजी वाहन से कछला घाट पर पहुंचे। इसके बाद कांवड़ के साथ हाईवे पर मिले दोनों बाल कांवड़ियों को रास्ते में कोई खास थकान भी महसूस नहीं हुई। हिमांशु ने बताया कि वह भी अपनी टोली के साथ शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।


आगे निकलने की होड़ में हाईवे पर लगा जाम
कछला गंगाघाट तक वाहन लेकर पहुंचने की होड़ ने चौराहे के आसपास क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा कर दी। कछला चौराहे और राधेलाल इंटर कॉलेज के बीच कई टोलियों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे ही खड़े कर लिया। इस दौरान डीजे लगे वाहन निकले तो जाम लग गया। कांवड़ियों का आवागमन सुचारू कराने के लिए पुलिस कर्मियों का भी पसीना छूट गया।




कांवड़ियों की सेवा में कराए भंडारे, आईजी ने बांटा प्रसाद
उझानी। कांवड़ियों के सेवा सत्कार के लिए रविवार को पूरे दिन कई स्थानों पर भंडारे हुए। कोतवाली पुलिस की ओर से दहेमू पुलिस बूथ पर भंडारे में सब्जी, पूड़ी, छोले-चावल और हलुवा का प्रसाद बांटा गया। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने खुद मौजूद रहकर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। एसएसपी समेत पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। आईजी ने पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। छतुइया फाटक पर देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा और डायरेक्टर संकेत मोहन शर्मा ने भंडारा कराया। पंजाबी कॉलोनी मोड़ पर श्री बृज समाजसेवा संस्था के पदाधिकारियों में राजकुमार शर्मा, मनीष गोयल, डॉ. जितेंद्र सोलंकी और आशीष शर्मा ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा वरी वाले बाईपास पर डॉ. रीतेंद्र यादव ने भंडारा कराया। रास्ते में भी कांवड़ियों की जल और शर्बत सेवा की गई। संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला के पास कांवड़ियों की टोलियों में डीजे लगे वाहनों की कतार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed