फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A pole fell on a moving bike during a storm, a woman died

Budaun News: आंधी में चलती बाइक पर गिरा खंभा, महिला की मौत

Sun, 23 Jun 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
A pole fell on a moving bike during a storm, a woman died
खुशीना का फाइल फोटो।
कादरचौक (बदायूं)। कस्बे में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी-बारिश के दौरान अचानक बिजली का खंभा चलती बाइक पर टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक पर बैठी 45 वर्षीय महिला खुशीना की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा और पड़ोस का चार साल का बालक घायल हो गया। महिला, बेटे की बाइक पर कादरचौक की बाजार में घरेलू सामान खरीदने आ रही थी। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस दौरान अचानक तेज आंधी आ गई थी। कुछ ही देर में बारिश भी होने लगी थी। आंधी में सड़क किनारे खड़े कई पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली के कई खंभे भी टूटकर गिर गए। उसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी खुशीना पत्नी जहांगीर अपने बेटे यासीन (28) के साथ बाइक से घरेलू सामान खरीदने कादरचौक की बाजार आ रहीं थीं। उनकी बाइक पर आगे पड़ोस का बालक फैजान (4) भी बैठा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी बाइक पेट्रोल पंप से कुछ दूर आगे पहुंची ही थी कि तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा टूटकर चलती बाइक पर गिर गया। खंभा सीधे महिला के सिर में जा लगा, जिससे महिला बाइक से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खंभा गिरने से यासीन की बाइक भी लड़खड़ा गई। वह भी बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। यासीन और बालक फैजान भी घायल हो गए। हादसे को देखकर कई लोग दौड़कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खबर सुनकर महिला के परिवार वाले भी आ गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वह शव को लेकर अपने घर चले गए। यासीन और फैजान का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।

खुशीना का फाइल फोटो।

खुशीना का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed