फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A pickup ran over two bike riders, one died

Budaun News: बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A pickup ran over two bike riders, one died
भीम यादव
बिसौली। बुधवार देर रात मलैया वाले बाबा के पास हुए सड़क हादसे में निर्जरा गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन

निर्जरा गांव निवासी भीम यादव (22) पुत्र गंगाराम अपने मित्र खुन्नू बाबू पुत्र महिपाल के साथ शहर से घरेलू सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक में सामने से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल खुन्नू बाबू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि भीम यादव पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed