फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A pearl was found lodged in a man's throat, and a panel of doctors conducted the postmortem.

Budaun News: गले में फंसा मिला मोती, वीडियोग्राफी व डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमॉर्टम

Wed, 18 Feb 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A pearl was found lodged in a man's throat, and a panel of doctors conducted the postmortem.
तापसी का फाइल फोटो।
बदायूं। कक्षा एक की छात्रा की मौत के मामले में मंगलवार को अलापुर पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें गले में फंसा मोती निकला है। परिवार के लोग अब भी स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छह वर्षीय तापसी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी निवासी टेकचंद की बेटी थी। वह ककराला कस्बे के न्यू होपस पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने किसी प्रकार का कोई ब्रेसलेट नहीं पहना हुआ था, जबकि कक्षा में टीचर ने बताया कि उसके हाथ में एक ब्रेसलेट था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने सभी वीडियो दिखाए, लेकिन उस समय का वीडियो क्यों नहीं दिखा रहे हैं जब बेटी के हाथ में ब्रेसलेट है या टीचर ने उससे ब्रेसलेट छीनकर अपने पास रखा था। उस समय का वीडियो सिर्फ इतना है कि बच्ची लंच कर रही है। इसके बाद सीधे दिखाया गया है कि उसको उल्टी हो रही है। इसके बाद टीचर उसको पानी पिलाने के लिए ले जाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनाें का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कोई तो तथ्य है जो छिपा रहा है। बच्ची के गले में मोती कहां से आया, यह पुलिस की जांच का विषय है। पुलिस पर भी पीड़ित परिवार ने प्रबंधक से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो परिवार प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

पोस्टमॉर्टम से पहले कराया एक्सरे
तापसी के शव के पोस्टमॉर्टम से पहले पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उसका एक्सरे कराया। जहां गले में किसी जगह मोती फंसा है, यह पता लगाया गया। बच्ची के गले में बाईं तरफ कुछ फंसे होने की पुष्टि एक्सरे में हुई है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम में मोती निकला।


जांच के लिए भेजा गया गले में फंसा मोती
पोस्टमॉर्टम के दौरान तापसी के गले से निकले मोती को जांच के लिए लैब को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच में शामिल किया जाएगा। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।



नम आंखों से दफन किया गया छात्रा का शव
परिजनों ने नम आंखों से छात्रा के शव को दफन कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी के साथ पुलिस भी मामले की गहनता से जांच कर रही है।


बच्ची के गले से मोती निकला है। जांच के किए उसे लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद व तहरीर के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं- केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed