{"_id":"69541876e0e3b9b3b203d4d8","slug":"a-new-x-ray-machine-arrived-but-it-wouldnt-work-the-room-was-locked-and-the-old-machine-was-out-of-commission-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153933-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नई एक्स-रे मशीन आई, पर चालू नहीं... कमरे में लटका ताला, पुरानी मशीन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नई एक्स-रे मशीन आई, पर चालू नहीं... कमरे में लटका ताला, पुरानी मशीन बंद
Tue, 30 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिला क्षय रोग विभाग को शासन की ओर से नई डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन विडंबना यह है कि मशीन एक सप्ताह से विभाग में पड़ी हुई है। अब तक उसे इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। इसके चलते मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि मंगलवार को पुरानी एक्स-रे मशीन वाले कक्ष पर ताला लटका मिला। जिससे जांच कराने आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
टीबी समेत अन्य बीमारियों की जांच के लिए एक्स-रे कराने के लिए डॉक्टर लिख रहे, ताकि बीमारी स्पष्ट हो सके। लेकिन व्यवस्था ठप होने से मरीजों को अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकना पड़ा। मजबूरी में कई मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराना पड़ा। जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।
गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी ज्यादा परेशान करने वाली साबित हुई। मरीज इरफान, मोहम्मद फैज का कहना है कि सुबह आ गए थे, लेकिन जब पता चला कि मशीन बंद है, तो स्टाफ ने उन्हें जल्द एक्स रे कराने के लिए निजी सेंटर जाने की सलाह दे दी। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
-नई एक्सरे मशीन में एआई टूल इंस्टाॅल होना है। वह अभी नहीं हो सका है, वहीं टेक्नीशियन अवकाश पर है। इसकी वजह से पुरानी मशीन से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं।
-डॉ. विनेश, जिला क्षय रोग अधिकारी