फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A new bridge and an alternative route should be constructed immediately in Bisauli

Budaun News: बिसौली में अविलंब बनाया जाए नया पुल और वैकल्पिक मार्ग

Sun, 15 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
A new bridge and an alternative route should be constructed immediately in Bisauli
आदित्य यादव, सांसद बदायूं
बदायूं। बिसौली में रानेट के पास सोतनदी का पुल बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए सपा सांसद आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में कहा है कि पुल से आवागमन बंद होने से बिसौली से बिल्सी-कछला-सहसवान-इस्लामनगर जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को 18 से लेकर 54 किलोमीटर दूर घूमकर आना पड़ रहा है। इससे समय व धनराशि भी अधिक खर्च हो रही है। इसका सीधा प्रभाव आम आदमी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोत नदी के इस पुल से क्षेत्र के करीब 125 गांव के लोग जुड़े हैं। इन गांवों के इंटर कॉलेज, डिग्री काॅलेज, आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की बोर्ड व सेमेस्टर परीक्षा नजदीक है। इसलिए वैकल्पिक मार्ग शीघ्र बनाया जाना आवश्यक है। यदि मार्ग का निर्माण समय पर नहीं हुआ, तो परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का बिसौली समय से पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोतनदी पर नए पुल का निर्माण कार्य जल्द कराया जाए। साथ ही वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed