फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A message of patriotism conveyed through the Tricolour, Rangoli, and posters.

Budaun News: तिरंगा, रंगोली और पोस्टर के जरिये दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A message of patriotism conveyed through the Tricolour, Rangoli, and posters.
छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण करते प्राचार्य डा.पंकज कुमार। संवाद
बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और तिरंगा कॉन्सर्ट के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगा, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों को आकर्षक ढंग से उकेरा। महाविद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोलियों में देश की विविधता में एकता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज केवल राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में खुश्बू गौतम, प्रियंका सिंह, अंबिका देवल, उवैश, शोएब, अभय यादव, हरीश शाक्य, आशीष और शुभम संयुक्त रूप से प्रथम रहे। संगीता, ज्योति, प्रिया माहेश्वरी, मंजू, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, चांदनी, मधुबाला, ललतेश, रोशमीन, खुशी सोलंकी, गुनगुन माहेश्वरी और प्रिया दीक्षित ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया शर्मा, अंजली, रीना, राखी, सृष्टि, मोहिनी, ज्योति, आकांक्षा, हुमा, फिजा बी और कीर्ति संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। तिरंगा कॉन्सर्ट में रीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed