फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A married woman committed suicide by hanging herself in Rasulpur

Budaun News: रसूलपुर में फंदे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या

Mon, 10 Feb 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by hanging herself in Rasulpur
सीमा का फाइल फोटो।
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में ससुराल पक्ष के लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुकईया निवासी रुकुम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने नौ साल पहले बेटी सीमा (35) की शादी सहसवान के गांव रसूलपुर निवासी सर्वेद्र से की थी। शादी में उन्होंने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। मगर बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दान-दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन

सीमा के एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों के रवैया में बदलाव नहीं आया। पिता रुकुम सिंह का आरोप है कि दामाद सर्वेंद्र ने सहसवान में एक लैब खोली थी। उन्होंने मदद बतौर सर्वेंद्र को एक लाख रुपये दिए थे। बावजूद इसके दामाद व उसके परिवार के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच सर्वेंद्र ने एक लड़की से चोरी छिपे शादी कर ली। जब यह बात सीमा को पता लगी तो उसने विरोध किया। इसके बाद सर्वेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने सीमा को पीटना शुरू कर दिया। रविवार रात भी आरोपियों नेे उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर सोमवार सुबह सीमा ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मोहल्ले वालों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सहसवान प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed