{"_id":"64292ab9fe821ddbed09fff4","slug":"a-man-urinating-near-transformer-dies-of-electrocution-in-budaun-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहे व्यक्ति की करंट से मौत, खंभे से चिपक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहे व्यक्ति की करंट से मौत, खंभे से चिपक गया
Sun, 02 Apr 2023 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
बदायूं में एक व्यक्ति की छोटी सी गलती उसके लिए मौत का सबब बन गई। वह ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के लोटनपुरा तिराहे के पास ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद पोल से चिपके शव को हटाया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा तिराहे पर एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को पोल से हटाया। सदर कोतवाल राजकुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकती है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।