फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man run away from quarentine

क्वांरटीन सेंटर से भागा युवक, पकड़ा तो एडीओ पंचायत के हाथ में काटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
a man run away from quarentine
दातागंज (बदायूं)। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के क्वांरटीन सेंटर जवाहर नगला इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब क्वांरटीन एक युवक सेंटर से निकलकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस और एडीओ पंचायत ने उसे दौड़कर पकड़ लिया लेकिन उसने एडीओ पंचायत के हाथ में काट लिया। इस पर युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं कराई गई है लेकिन एडीओ पंचायत को घर भेज दिया गया ।
विज्ञापन
29 अप्रैल को जिला प्रशासन ने गैर प्रांतों से लौटे लोगों को ठहराने के लिए सत्यदेय विद्यापीठ जवाहर नगला इंटर कॉलेज म्याऊं को क्वांरटीन सेंटर बनाया था। इसमें हरियाणा और मध्य प्रदेश से लौटे करीब 72 लोगों को क्वांरटीन किया गया है। बताते हैं कि कुछ आसपास गांव के रहने वाले भी हैं। शनिवार दोपहर पड़ोस के गांव कोड़ा जयकरन निवासी एक युवक क्वांरटीन सेंटर से निकलकर भाग गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात एडीओ पंचायत रामशंकर और पुलिस कर्मियों को जब ये बात पता चली तो वह युवक के पीछे लग गए। उन्होंने काफी दूर जाकर युवक को पकड़ लिया। उसे क्वांरटीन सेंटर वापस लाया जा रहा था कि तभी युवक ने एडीओ पंचायत के हाथ में काट लिया। इससे सभी लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में युवक को एक कमरे में छोड़ दिया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एडीओ पंचायत रामाशंकर को घर भेज दिया गया है। उन्हें बताया गया है कि वह अपने घर में क्वांरटीन रहें। युवक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे वह क्वांरटीन सेंटर से निकलकर भाग गया था। उसी दौरान उसने एडीओ पंचायत के हाथ में काट लिया। एडीओ पंचायत को घर भेज दिया गया है, जिससे वह अपना उपचार करा सकें। - कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed