फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man died and his relative injured after over speed car hit bike in budaun

Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, उसका रिश्तेदार घायल

Sat, 11 Mar 2023 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

बाइक सवार युवक गुलड़िया से शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे बदायूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
a man died and his relative injured after over speed car hit bike in budaun
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ के पास अनियंत्रित कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार भी पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर कार सवार फरार हो गए।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 40 वर्षीय रामबहादुर अपनी ससुराल किसरूआ में होली मिलने गया था। होली मिलने के बाद वह देर शाम तक ससुराल में ही रहा, इसके बाद अपने साले रनवीर के साथ वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में चला गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार रात में हुआ हादसा 

गुलड़िया से शुक्रवार की ही रात करीब साढ़े नौ बजे वह दोनों बदायूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव किसरूआ पर सामने की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और रामबहादुर, रनवीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में सवार एक महिला और पुरुष फरार हो गए। 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रामबहादुर को मृत घोषित कर दिया। घायल रनवीर की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाअध्यक्ष शिवेंद्र  भदौरिया ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और उसका साला घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed