{"_id":"694c46742fc4405b4003c31f","slug":"a-laborer-died-in-a-truck-accident-an-fir-has-been-filed-against-the-driver-badaun-news-c-123-1-sbly1035-153486-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से हुई थी मजदूर की मौत, चालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से हुई थी मजदूर की मौत, चालक पर एफआईआर
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड बाजार में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत और उनके भाई समेत चाचा के घायल होने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसा रविवार को हुआ था।
सरौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी राजीव कुमार की मौत हो गई थी। मृतक के पिता प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि राजीव सड़क किनारे खड़े थे। उसी दौरान ट्रक ने राजीव समेत उनके छोटे भाई अमित और चाचा वीरेंद्र को रौंद दिया था। बेटे के शव का अंतिम संस्कार करके लौटे प्रेमपाल ने ट्रक का पंजीकरण नंबर भी पुलिस को बता दिया।
पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव केतल नगला निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर की सुबह उनका बेटा विशाल (14 वर्षीय) कछला में स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पिकअप की चपेट में आकर वह घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी भुवनेश पुत्र सत्यराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।