फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A laborer died after being crushed by the stand of a tractor-trolley during sand mining

Budaun News: बालू खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के स्टैंड से कुचलकर मजदूर की मौत

Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A laborer died after being crushed by the stand of a tractor-trolley during sand mining
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जिले संभल के महावा नदी पर बालू खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के स्टैंड से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

गांव समपुर मलिक फत्ता निवासी सुमित उर्फ दीपक (26) गांव के कुछ मजदूरों के साथ दिहाड़ी पर बालू खनन का कार्य करते थे। पिता राजवीर ने बताया बुधवार शाम सुमित संभल जिले के महावा नदी पर खनन के लिए गए थे। नदी से बालू निकालकर ट्रॉली में भरने के दौरान तेज बारिश आ गई। इससे बचने के लिए वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे जाकर लेट गए। कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई।
विज्ञापन

इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को स्टार्ट कर ले जाने लगा। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली का स्टैंड सुमित को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। इस दौरान स्टैंड से भी कुचल गया। सुमित की चीख सुनकर अन्य मजदूरों की नजर उन पर गई, लेकिन तब तक सुमित दम तोड़ चुके थे। मजदूूरों ने सुमित के परिजनों को हादसे की सूचना दी। शव गांव लाया गया। यहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शाम तक पुलिस को किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर अश्वनि कुमार ने बताया कि हादसा संभल जिले में हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed