{"_id":"30981557f260cfa0390ec08c1e1a8486","slug":"a-grand-procession-of-ram-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली राम की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली राम की बारात
उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 18 Oct 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ के बाद रविवार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। दर्जनों की संख्या में झांकियां शामिल हुई। काली अखाड़े के कालाकारों का प्रदर्शन शानदार रहा। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने नृत्य से मनमोह लिया। देर रात तक आतिशबाजी दागी गई। पूरा बाजार श्रीराम की बारात में शामिल महिला-पुरुषों की भीड़ से सराबोर रहा।
मर्यादा पुरुषोत्तम की बारात अहीरटोला मोहल्ले शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। सपा नेता सुरेशपाल तोमर फीता काटकर झांकियों का पूजन कराया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पर नारियल भी फोड़ा गया। बैंडबाजों के साथ बारात किलाखेड़ा और बाजारकलां के रास्ते कछला रोड बाजार में पहुंची तो टोलियों में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। भजनों पर बाराती भी थिरक उठे।
घंटाघर चौराहे पर राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने धूम मचा दी। शिव और पार्वती बने कलाकारों को भी सराहा गया। स्टेशन रोड पर दुकानदारों ने बारात का स्वागत किया। बाजार में आतिशबाजी भी दागी गई। विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज के बच्चों की झांकी ने आधुनिक शिक्षा का संदेश देकर अलख जगाई। बारात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय और नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि बारात में करीब पांच दर्जन झांकियां, चार काली अखाड़े और तीन बैंड शामिल हुए। बारात में मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, संजय मूदड़ा, सर्वेश गुप्ता, अजय चौधरी, रोहताश गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, अभिषेक बंसल, गोविंद वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, संजीव आजाद आदि मौजूद थे।