फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A friend shot the young man to death

UP: बदायूं में सरेआम एमकॉम के छात्र की हत्या, बाइक सवार ने पीठ में मारी गोली, भाजपा नेता का गुर्गा है आरोपी

Sun, 15 Jun 2025 11:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

बदायूं में रविवार सुबह दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावर ने उसके पीठ में गोली मारी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। 

विज्ञापन
A friend shot the young man to death
Budaun News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में रविवार सुबह टहलने निकले एमकॉम के छात्र कर्तव्य पटेल (22) की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर भाग गया। वह भाजपा नेता का गुर्गा बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने घायल अवस्था में छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बदरपुर के रहने वाले कर्तव्य पटेल अपने तीन साथियों के साथ रविवार की सुबह को टहलने के लिए घर से निकला था। वह करीब पांच बजे डीएम रोड पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम निवासी शौर्य ठाकुर ने कर्तव्य पटेल पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। उस पर तीन फायर किए। एक ही गोली उसके पीठ में लगी, जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसके तीनों साथी हमले में बाल-बाल गच गए। 
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आलाधिकारियों को सूचना दी। जिस पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। आरोपी की तलाश को पुलिस टीम का गठन किया गया है। हत्या का कारण क्या है, इसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के भाई समेत अन्य परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस व सिविल लाइंस पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा कि तहरीर दो मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। आश्वासन के बाद परिवार के लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा।

भाई हिमांशु पटेल ने दर्ज कराया मुकदमा
कर्तव्य पटेल के भाई हिमांशु पटेल ने तहरीर देकर शौर्य पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि भाई हर रोज टहलने के लिए अपने दोस्तों के साथ जाता था। रविवार की सुबह वह अपने अवास बदरपुर से दोस्तों के साथ टहलने को निकला था कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भाजपा के एक नेता का करीबी है हत्यारोपी

भाई हिमांशु ने आरोप लगाया है कि शहर में रहने वाला 70 वर्षीय भाजपा नेता की सह पर शौर्य ठाकुर शहर में दहशत फैलाने का काम करताआ रहा था। नेता की वजह से पुलिस भी उस पर हाथ नहीं डालती थी। यही वजह रही कि उसके हौसले बुलंद हो गए और उसने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

पीठ में लगी गोली
कर्तव्य पटेल को पीठ पर गोली लगी थी जिससे उसके शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई। जबकि दो गोली उसको नहीं लग सकीं। उन गोलियों से साथ चल रहे दोस्त बाल-बाल बच गए।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल ले गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed