फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A four-year-old girl misdeed in Faizganj police station of Badaun

UP: चार साल की बच्ची से टॉफी के नाम पर दरिंदगी, थाने गया पिता तो पुलिस ने गाली देकर भगाया; बजरंग दल ने की मदद

Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

घटना की खबर आग की तरह फैल गई। चौकी पर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो मामला हिन्दू संगठनों तक पहुंचा। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
A four-year-old girl misdeed in Faizganj police station of Badaun
चौकी प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर फेंक दी और गाली देकर भगा दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं में चार साल की बच्ची से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची मिलने के बाद परिवार के लोग गुरुवार दोपहर बाद चौकी आसफपुर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर फेंक दी और उनको गाली देकर भगा दिया। पीड़ित की जब सुनवाई नहीं तो शुक्रवार की सुबह उसने बजरंग दल समेत अन्य हिन्दूवादी संगठनो को घटना की सूचना दे दी।

विज्ञापन
Trending Videos

चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग
सूचना मिलने के बाद परिवार को लेकर संगठन के लोग शुक्रवार को करीब 11 बजे फैजगंज बेहटा थाने पहुंच गए। कार्रवाई न करने वाले चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक पुलिस उनको समझाने की कोशिश में लगी रही लेकिन भीड़ नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने सुनी बात और दिया कार्रवाई का भरोसा
इसी दौरान सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह थाने पहुंचे और पीड़ित की बात सुनी। उन्होंने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कराने व दोषी पर कठोर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया इसके बाद संगठन पदाधिकारी व परिवार के लोग शांत हुए।

विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर ले गया बच्ची को सुनसान जगह
फैजगंज थाना क्षेत्र के एक में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने टॉफी दिलाने का लालच देकर गुरुवार की शाम को चार साल की बच्ची को सुनसान जगह में ले गया। वहां उसके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 

आग की तरह फैली खबर
घटना की खबर आग की तरह फैल गई। चौकी पर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो मामला हिन्दू संगठनों तक पहुंचा। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। चौकी प्रभावी पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed